होम = Breaking = भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पहला मैच आज, बुमराह की वापसी पर नजर; रोहित-कोहली भी एक्शन में

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पहला मैच आज, बुमराह की वापसी पर नजर; रोहित-कोहली भी एक्शन में

India vs England ODI match Today: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मैच में जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे।

वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम सीरीज

यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब 15 महीने का समय बचा है। टीम इंडिया हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 0-4 से हार चुकी है, जबकि इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी। ऐसे में वनडे सीरीज में जीत हासिल कर टीम लय में लौटना चाहेगी।

गिल बोले- वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं विराट

मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। गिल के मुताबिक, रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार।

इंग्लैंड- बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।