Friday, Sep 25

होम = Others = टी20 IND vs NZ: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सीरीज़ में न्यूजीलैंड की पहली जीत

टी20 IND vs NZ: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सीरीज़ में न्यूजीलैंड की पहली जीत

T20I IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार को विशाखापत्तनम के स्टेडियम में खेला जा रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंद चुनी है। डेवन कॉन्वे और टिम सीफर्ट की शतकीय पार्टनशिप के बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 215 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं, बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते भारत 50 रन मैच हार गया।

दोनों टीमों के प्लेइंग 11

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

कैसा रहा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बात अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों देश अभी तक 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने आए हैं। इस दौरान भारत ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड 10 मैच अपने नाम करने में सफल हुई है. वहीं एक मैच टाई रहा है।

खबर पर लगातार अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा, अभिषेक-सूर्या ने की तूफानी बल्लेबाज़ी