होम = Others = IND vs ZIM 2nd T20I match: हरारे में दूसरा टी20I आज, सीरीज जीत से पहले भारत के पक्ष में बोल रहे हैं हेड-टू-हेड के आंकड़े

IND vs ZIM 2nd T20I match: हरारे में दूसरा टी20I आज, सीरीज जीत से पहले भारत के पक्ष में बोल रहे हैं हेड-टू-हेड के आंकड़े

by | Jul 25, 2026 | Others

IND vs ZIM 2nd T20I match: जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम की नजर आज सीरीज जीतने पर होगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत शाम 4:30 बजे जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। पहले मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम लगातार तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि मेजबान टीम सीरीज बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।

हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा, 15 में से 12 मैच जीते

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 15 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। भारतीय टीम ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ 3 मुकाबले ही जीत सका है। ऐसे में दूसरे टी-20 में भी भारत जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दोनों टीमों का प्लेइलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।