Sunday, Sep 06

होम = खेल = क्रिकेट = भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, महिला एशिया कप में 55 रन पर ढेर हुई पाक टीम

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, महिला एशिया कप में 55 रन पर ढेर हुई पाक टीम

by | Sep 6, 2026 | क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत जरूर लड़खड़ाई, लेकिन हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम को आसानी से जीत दिला दी।

शुरुआत में लड़खड़ाया भारत

56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा 12 रन बनाकर और स्मृति मंधाना बिना बड़ी पारी खेले आउट हो गईं। इसके बाद प्रतिका रावल भी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और भारत का स्कोर 18 रन पर 3 विकेट हो गया। हालांकि, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को 9वें ओवर में ही जीत दिला दी। हरमनप्रीत 18 और दीप्ति 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

फातिमा सना ने लिए तीन विकेट

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीनों विकेट अपने नाम किए। इससे पहले पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट लिए, जिसमें श्री चरणी ने सिर्फ 7 और प्रेमा रावत ने 9 रन खर्च किए।