India Vs England Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि सीरीज़ पहला वनडे 6 विकेट से जीतकर टीम इंडिया 1-0 की बढ़त बना चुकी है और अब उसकी नजर लगातार चौथी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर है। इससे पहले भारत ने 2021, 2022 और 2025 में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में हराया था। खास बात यह है कि कार्डिफ में पिछले 15 वर्षों से टीम इंडिया को वनडे में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
कार्डिफ की पिच पर चेज़ करने वाली टीम का पलड़ा भारी
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और अतिरिक्त उछाल मिलता है, लेकिन बल्लेबाज के सेट होने के बाद रन बनाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। मैदान की सीधी बाउंड्री छोटी है, जबकि स्क्वायर बाउंड्री बड़ी होने के कारण पुल और कट जैसे शॉट अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले 10 वर्षों में यहां खेले गए 12 वनडे में 8 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, 2023 से 2025 के बीच खेले गए पिछले चार वनडे की आठ पारियों में से छह में 280 से अधिक रन बने। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

