होम = Breaking = भारत के लिए सीरीज बचाने की जंग, इंग्लैंड से चौथा टी20 आज

भारत के लिए सीरीज बचाने की जंग, इंग्लैंड से चौथा टी20 आज

India vs England 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 10 बजे शुरू होगा। सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला सीरीज बचाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

भारत के लिए चौथा टी-20 मुकाबला करो या मरो जैसा है। इस मैच में हार मिलते ही टीम इंडिया सीरीज भी गंवा देगी। वहीं, 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हार सकती है। ऐसे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। हालांकि, उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 14 और 13 रन बनाए हैं, यानी अब तक उनके बल्ले से सिर्फ 27 रन ही निकले हैं।

इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 में जीत दर्ज की है। अब इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का भी मौका है, क्योंकि उसने आज तक भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की किसी टी-20 सीरीज में जीत हासिल नहीं की है। चौथे मुकाबले में जीत के साथ मेजबान टीम यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।