Friday, Sep 25

होम = खेल = क्रिकेट = आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, बेलफास्ट में आज दूसरा T20, वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, बेलफास्ट में आज दूसरा T20, वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर

India vs Ireland 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रविवार शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। वहीं, अगर आयरलैंड यह मुकाबला जीत लेता है तो वह पहली बार भारत के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज अपने नाम कर सकता है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी नजरें

इस टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर हो रही है। पहले मैच में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी, लेकिन हार के बाद टीम मैनेजमेंट बदलाव कर सकती है। अगर वैभव को आज मौका मिलता है तो वह भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

बेलफास्ट की पिच पर गेंदबाजों का दबदबा संभव

दूसरे टी-20 मुकाबले में भी पहले मैच जैसी पिच मिलने की उम्मीद है, जहां विकेट पर धीमापन और अतिरिक्त उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। वहीं बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट खेलने की बजाय स्क्वायर एरिया में रन बनाना आसान हो सकता है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान करीब 15 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे खेल पर हल्का असर पड़ सकता है।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा।