India vs West Indies ODI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर सीरीज में बढ़त बनाने पर है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा।
नमन धीर का वनडे डेब्यू, घरेलू क्रिकेट का मिला इनाम
नमन धीर ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें इंडिया कैप सौंपी। इसके साथ ही धीर भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले 264वें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 422वें खिलाड़ी बन गए। उन्हें घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किए गए प्रदर्शन का इनाम मिला है। विजय हजारे ट्रॉफी में धीर ने अब तक 14 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें 39 की औसत से 357 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक और 97 रन का सर्वोच्च स्कोर है। ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने सात विकेट भी लिए हैं।
दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जॉयडन सील्स।

