Indian army: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे रहे हैं, जिसके बाद अब भारतीय सेना ने उनको आईना दिखाया है। सेना ने अमेरिका को हथियारों की याद दिलाई जब 1971 के युद्ध से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई की थी। साथ ही सेना के पूर्वी कमान ने 1971 के अखबार की एक पुरानी फोटो भी शेयर की है।
पाकिस्तान को सप्लाई किए थे हथियार
सेना (Indian army) ने ट्वीट कर कहा है कि 1954 से लेकर 1971 तक अमेरिका ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई की है। सेना द्वारा शेयर की गई ये क्लिप 5 अगस्त 1971 की है। इस ट्वीट में ये बताया गया है कि अमेरिका कैसे 1971 के युद्ध की तैयारी के लिए दशकों से पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई कर रहा था। हालांकि, 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया था।
#IndianArmy#EasternCommand#VijayVarsh #LiberationOfBangladesh #MediaHighlights
“This Day That Year” Build Up of War – 05 Aug 1971 #KnowFacts.
“????.???? ???????????????? ???????????????????? $2 ???????????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???????????????????????????????? ???????????????????? ’54”@adgpi@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/wO9jiLlLQf
— EasternCommand_IA (@easterncomd) August 5, 2025
यह भी पढ़ें: “क्यों किसी जाति या धर्म विशेष…”, पंचायती राज विभाग के जरिए अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना
दरअसल, भारतीय सेना (Indian army) का यह ट्वीट ट्रंप की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर ऐतराज जताते हुए कहा कि भारत सस्ता तेल खरीदकर रूस की मदद कर रहा है। भारत पर और टैरिफ बढ़ाएंगे। वहीं, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था। ट्रंप की इस धमकी के जवाब में भारत ने तुरंत जवाब दिया।
यह भी देखें: Lal Quila Security Breach : लाल किले में जबरन घुसने के पीछे मकसद क्या? सुरक्षा में बड़ी लापरवाही!

