होम = News Featured = बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Indigo Flight Bomb Threat: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की झूठी धमकी मिली। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान की गहन जांच की गई। बाद में धमकी फर्जी निकली, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्रू मेंबर को टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को रात करीब 7:35 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-6423 के एक क्रू मेंबर को विमान के आगे वाले शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला। उस पर लिखा था, "Don't Go... Bomb Hai! Please." इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई और विमान की जांच शुरू की गई।

तलाशी में कुछ नहीं मिला, FIR दर्ज

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एसओपी के तहत पूरे विमान की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद इंडिगो ने KIAL एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एयरलाइन ने कहा कि इस फर्जी धमकी से यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई, इसलिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।