Tuesday, Sep 01

होम = Breaking = IndiGo फ्लाइट में खराबी, यात्रियों को करना होगा इंतजार; नया समय जारी

IndiGo फ्लाइट में खराबी, यात्रियों को करना होगा इंतजार; नया समय जारी

IndiGo Flight: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस गोवा के मोपा एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षित लौटी फ्लाइट

इंडिगो के प्रवक्ता के मुताबिक, नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2102 के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चला। तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। फिलहाल विमान की मेंटेनेंस जांच चल रही है।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करना होगा इंतजार

दिल्ली जाने वाली इस फ्लाइट के प्रस्थान का संशोधित समय अब दोपहर 3:30 बजे रखा गया है। हालांकि, फ्लाइट की रवानगी विमान को जरूरी क्लीयरेंस मिलने और ऑपरेशनल जरूरतों पर निर्भर करेगी।