Thursday, Sep 03

होम = Breaking = इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 7.7 की तीव्रता; तट खाली कराने के निर्देश

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 7.7 की तीव्रता; तट खाली कराने के निर्देश

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप मच गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप के बाद इंडोनेशिया की BMKG ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है।

उथले केंद्र के चलते सुनामी का खतरा

स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 5:58 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र पूर्व नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई महज 10 किलोमीटर थी। इसे देखते हुए इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

रिंग ऑफ फायर’ में होने से भूकंप का खतरा ज्यादा

17,000 से ज्यादा द्वीपों वाला इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के बेहद सक्रिय ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है। यहां कई फॉल्ट लाइन और सक्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं, जिसके चलते भूकंप और सुनामी का खतरा लगातार बना रहता है। प्रशासन मौजूदा हालात पर नजर रख रहा है और तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।