INS Malvan Commissioning: भारतीय नौसेना ने 22 जुलाई को कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर माहे क्लास एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) श्रृंखला के दूसरे युद्धपोत INS मालवन को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया। पश्चिमी नौसेना कमान के तहत आयोजित कमीशनिंग समारोह में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मुख्य अतिथि रहे।
उथले समुद्री क्षेत्रों में होगी अहम भूमिका
INS मालवन को विशेष रूप से उथले समुद्री इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह युद्धपोत तेज संचालन, सटीक कार्रवाई और लंबे समय तक मिशन पर बने रहने में सक्षम है।
कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में निर्मित INS मालवन में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री और प्रणालियों का इस्तेमाल हुआ है। यह भारत की आधुनिक युद्धपोत डिजाइन, निर्माण और एकीकरण क्षमता के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की उपलब्धि को दर्शाता है। इसके शामिल होने से भारत की स्वदेशी ASW-SWC श्रृंखला और मजबूत होगी।
ये भी पढ़े: Iran के 5 शहरों पर US का हमला, तेहरान से तबरीज़ तक तबाही; होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर जंग तेज

