Tuesday, Nov 10

होम = Cover Story Big = इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने का आरोप, अभिजीत दीपके ने कहा- ऐसे सेंसरशिप से सरकार पर लोगों का भरोसा कम होगा

इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने का आरोप, अभिजीत दीपके ने कहा- ऐसे सेंसरशिप से सरकार पर लोगों का भरोसा कम होगा

Abhijeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर सेंसरशिप का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया मंच पर उनकी पोस्ट को लेकर पाबंदी लगाई जा रही है। दीपके ने यह आरोप ऐसे समय लगाया है, जब सीजेपी सोशल मीडिया के जरिए अपनी गतिविधियों और मुद्दों को लेकर चर्चा में है।

'अकाउंट हटाने से सवालों की वजहें खत्म नहीं होंगी’

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इंस्टाग्राम पर कार्रवाई करने से कोई फायदा नहीं होगा। उनके मुताबिक, सरकार हर दिन हजारों पोस्ट और अकाउंट हटा रही है, लेकिन इससे लोगों के सवाल खत्म नहीं होंगे। दीपके ने कहा कि इंस्टाग्राम महज एक मंच है, जहां लोग अपनी बात रखते हैं। इन सवालों के पीछे की वजहें सोशल मीडिया से कहीं आगे तक फैली हैं। ऐसे में अकाउंट हटाने से उन वजहों को खत्म नहीं किया जा सकता।

सेंसरशिप से सरकार पर भरोसा घटने का दावा

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि इस तरह की सेंसरशिप से सरकार पर लोगों का भरोसा और कम हो सकता है। उनके मुताबिक, जिन लोगों के मन में सवाल हैं, उनकी चिंताओं का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। दीपके का कहना है कि सवालों और असहमति को दबाने के बजाय उनका जवाब दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: CJP नेता अभिजीत दिपके और सौरव दास की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन खुले, इंटरनेट भी बहाल