होम = Breaking = दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, IPS अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर; सतीश गोलचा की जगह संभालेंगे राजधानी की कमान

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, IPS अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर; सतीश गोलचा की जगह संभालेंगे राजधानी की कमान

Anurag Kumar Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है। साल 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस की कमान सौंपी गई है। वह सतीश गोलचा की जगह लेंगे। इससे पहले अनुराग कुमार IB में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

सतीश गोलचा की जगह अनुराग कुमार को कमान

अगस्त 2025 में 1992 बैच के IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। AGMUT कैडर के गोलचा इससे पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (इंटेलिजेंस) की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। अब उन्हें हटाकर 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।