Thursday, Sep 24

होम = Breaking = ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाके, अमेरिका ने हमले से किया इनकार; ट्रंप ने नेतन्याहू से की बात

ईरान के कई शहरों में जोरदार धमाके, अमेरिका ने हमले से किया इनकार; ट्रंप ने नेतन्याहू से की बात

by | Jul 10, 2026 | Breaking, Trending

Iran Explosion News: ईरान में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के आखिरी दिन हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जहां प्रार्थना का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया। इस बीच बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाकों से दहशत फैल गई। हालांकि अमेरिका ने इन धमाकों में किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से इनकार किया है, जबकि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है।

बुशहर, कोनारक और बंदर अब्बास में धमाकों से फैली दहशत

ईरानी मीडिया के मुताबिक, बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास समेत कई शहरों में भीषण धमाकों की खबरें सामने आई हैं। मेहर न्यूज एजेंसी का दावा है कि कोनारक में तीन जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जबकि बुशहर और चोगादक से भी धमाकों की सूचना मिली है। हालांकि, इन विस्फोटों के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

धमाकों की जांच में जुटे अधिकारी

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ये विस्फोट किसी हमले, सैन्य गतिविधि या किसी अन्य कारण से हुए हैं। स्थानीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने धमाकों के कारण या किसी संभावित हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।