होम = Breaking = अमेरिकी ठिकानों पर ईरान की स्ट्राइक, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर; बढ़ी बड़े संघर्ष की आशंका

अमेरिकी ठिकानों पर ईरान की स्ट्राइक, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर; बढ़ी बड़े संघर्ष की आशंका

by | Jul 29, 2026 | Breaking, Cover Story Big

Iran US Conflict: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान ने उसके क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों पर अचानक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार सभी मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी-सऊदी सेना सक्रिय

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार हमला मंगलवार शाम को हुआ, हालांकि संभावित निशाने या प्रभावित सैन्य ठिकानों का खुलासा नहीं किया गया। इसके जवाब में अमेरिकी और सऊदी अरब की सेनाओं ने पूर्वी इराक में कथित ईरान समर्थित आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त कार्रवाई की। सेंटकॉम का कहना है कि यह अभियान पिछले 72 घंटों में अमेरिकी ठिकानों पर हुए 30 ड्रोन हमलों के जवाब में चलाया गया, जिनके पीछे ईरान के समर्थन का आरोप लगाया गया है।

तेहरान की चुप्पी, फिर बढ़ा तनाव

ईरान ने अब तक अमेरिकी आरोपों या कथित मिसाइल हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच कुछ दिनों से सीधे सैन्य टकराव नहीं हुआ था और बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ "बहुत दोस्ताना बातचीत" होने की बात भी कही थी। हालांकि, ताजा घटनाओं ने दोनों देशों के बीच बनी अस्थायी शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मध्य पूर्व में तनाव फिर बढ़ने की आशंका पैदा कर दी है।

Tags : Iran US war