Tuesday, Nov 10

होम = News Featured = अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों पर ईरान का तंज, कहा- लोगों ने युद्ध को नकारा

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव नतीजों पर ईरान का तंज, कहा- लोगों ने युद्ध को नकारा

Iran US Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों को लेकर ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी संसद के स्पीकर एमबी ग़ालिबाफ़ ने चुनाव परिणामों को अमेरिकी जनता के युद्ध विरोधी रुख से जोड़ते हुए कहा कि लोगों ने अपना संदेश साफ कर दिया है। उन्होंने इस रुख का समर्थन भी किया।

अमेरिकी सरकार को दी चेतावनी

ग़ालिबाफ़ ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय आकाओं और दबाव बनाने वालों के प्रभाव में आकर अपनी जनता की इच्छा के ख़िलाफ़ फैसला करती है, तो उसे ईरान की 'ना' के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव हुए। इसमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव कराए गए।

डेमोक्रेटिक पार्टी से मिल रही रिपब्लिकन को चुनौती

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को कड़ी चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। इस बीच ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह चुनाव के नतीजों को पूरी तरह स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, तीनों पसंदीदा उम्मीदवार हारे; टेक्सास में भी मिली शिकस्त