होम = Breaking = जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश, फायरिंग में 1 की मौत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश, फायरिंग में 1 की मौत

Doda Firing News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक मामूली दिखने वाली घटना देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद गोलियां चलीं, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि SOG के तीन जवान घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक धार्मिक उपदेशक को भी हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

झड़प के दौरान SOG ने चलाई गोली

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हाथापाई के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 30 वर्षीय आरिफ हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। सभी घायलों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) रेफर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चीका गांव निवासी आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।