Thursday, Sep 24

होम = Breaking = जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2

जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2

by | Sep 9, 2026 | Breaking, Trending

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक बुधवार सुबह धरती डोली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

किश्तवाड़ में 3.2 तीव्रता का भूकंप

जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। किश्तवाड़ में भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई, जबकि पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल दोनों जगहों से किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।