होम = Breaking = जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का कहर, केदारनाथ रूट बंद

जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का कहर, केदारनाथ रूट बंद

Jammu Kashmir Landslide: देशभर में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई जगह लैंडस्लाइड हुई है, जिससे केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई है।

सुबह में रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में भूस्खलन

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में गुरुवार सुबह भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ ट्रैकिंग रूट को एहतियातन बंद कर दिया गया है और श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। प्रशासन ने हालात सामान्य होने तक यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में युवक बहा

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव के बीच गंगाजल भरते समय एक युवक नदी में बहने लगा। घाट पर तैनात SDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग के सिल्ली क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक कार उसकी चपेट में आ गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।