Thursday, Sep 03

होम = News Top = जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

Vrindavan Janmashtami News: जन्माष्टमी पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में इस बार एक खास बदलाव देखने को मिलेगा। साल में सिर्फ एक बार आधी रात के बाद होने वाली मंगला आरती का पहली बार सीधा प्रसारण किया जाएगा। मंदिर में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्माष्टमी की रात महाभिषेक के बाद 1:45 बजे दर्शन खोले जाएंगे और करीब 10 मिनट बाद यानी 1:55 बजे मंगला आरती शुरू होगी।

विशेष पास वाले 600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पर होने वाली मंगला आरती साल में सिर्फ एक बार होती है, इसलिए इसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार केवल 600 श्रद्धालुओं को विशेष प्रवेश पास के जरिए मंदिर प्रांगण में जाने की अनुमति होगी। खास बात यह है कि मंदिर के सेवायत गोस्वामी भी बिना पास के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जन्माष्टमी पर मंदिरों में तैयारियां पूरी

बांकेबिहारी मंदिर में विशेष दर्शन सुबह 5 से 6 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं इस्कॉन, प्रेम मंदिर, रंगजी और चंद्रोदय मंदिर समेत वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो रही हैं। गोकुल में 3 सितंबर को शाम 7 बजे छठ पूजा होगी और 4 सितंबर की रात 12 बजे जन्माभिषेक के बाद अगले दिन नन्दोत्सव मनाया जाएगा।