होम = Others = ‘स्ट्रेस होता है तो कपड़े उतार देता हूं’, टोक्यो में नग्न घूमने वाले शख्स का अजीब दावा

‘स्ट्रेस होता है तो कपड़े उतार देता हूं’, टोक्यो में नग्न घूमने वाले शख्स का अजीब दावा

by | Jul 27, 2026 | Others

Japan Naked Man Stress Claim: जापान की राजधानी टोक्यो में सार्वजनिक स्थान पर नग्न घूमने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला दावा किया। उसका कहना है कि तनाव होने पर वह कपड़े उतारकर सड़कों पर निकल जाता है, क्योंकि इससे उसे आजादी का एहसास होता है।

स्कूल से लौट रही छात्राओं के सामने पहुंचा

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, नेरिमा वार्ड के 41 वर्षीय साकाए फुजिता को सार्वजनिक अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 8 मई की शाम वह फुजिमिदाई इलाके के एक पार्क और आसपास की सड़कों पर पूरी तरह बिना कपड़ों के घूम रहा था। इसी दौरान वह स्कूल से घर लौट रही कुछ छात्राओं के सामने भी पहुंच गया।

हिकारिगाओका पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्राओं को रोककर उनसे बात करने की कोशिश की और उनके पास जाकर माफी भी मांग रहा था। पूछताछ में उसने पहले कहा कि उसे घटना ठीक से याद नहीं है।

'तनाव होता है तो ऐसा करता हूं'

बाद में फुजिता ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार बिना कपड़ों के घर से बाहर निकल चुका है। स्थानीय मीडिया FNN के मुताबिक, उसने पुलिस से कहा कि उसे सब कुछ याद नहीं, लेकिन कई बार ऐसा कर चुका है। उसने बताया कि तनाव होने पर उसका मन कपड़े उतारने का करता है और ऐसा करने से उसे आजादी महसूस होती है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि आरोपी जानबूझकर स्कूल से लौट रही छात्राओं के पास गया था। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और पुलिस ने लोगों से मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़े: रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, बच्चे समेत 5 की मौत; 276 ड्रोन मार गिराने का दावा