Friday, Sep 25

होम = खेल = टेस्ट करियर को अलविदा कहने जा रहे हैं जसप्रीत बुमराह…! पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

टेस्ट करियर को अलविदा कहने जा रहे हैं जसप्रीत बुमराह…! पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

by | Jul 26, 2025 | खेल

Jasprit bumrah : पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और उनके टेस्ट क्रिकेट करियर को लेकर चिंता जताई. कैफ के अनुसार बुमराह अब अपनी पुरानी रफ्तार और धार में नहीं दिखाई दे रहे हैं और उनकी फिटनेस लगातार एक चिंता का विषय बनती जा रही है.

वीडियो में जताई संन्यास की संभावना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो में कैफ ने कहा कि बुमराह अब पहले जैसी तेज गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. उनका शरीर अब उनके साथ नहीं दे रहा और यह साफ नजर आ रहा है कि वह उतने प्रभावी नहीं रहे. कैफ ने यह भी कहा कि बुमराह के लिए टेस्ट क्रिकेट में भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं और वह जल्द ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं, जैसा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन पहले ही कर चुके हैं.

कैफ ने क्या कहा

कैफ ने आगे कहा कि अगर कोई खिलाड़ी महसूस करता है कि वह अपने देश के लिए 100% प्रदर्शन नहीं कर पा रहा, तो वह खुद ही खेलने से मना कर देता है. बुमराह का इस टेस्ट में बेअसर रहना इसका साफ संकेत है कि उनका करियर अब अपनी आखिरी दिशा में जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट फैंस को अब यह सोचने की आदत डालनी चाहिए कि बुमराह बिना भी भारत को खेलते हुए देखना पड़ेगा. कैफ ने अपनी बात पूरी करते है हुए कहा कि  पहले विराट,रोहित और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई,अब बुमराह के बिना भारत को देखना मुश्किल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें : टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट ने लगाई छलांग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

बुमराह के फिटनेस पर सवाल

यह बयान बुमराह के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, खासकर जब उनकी गेंदबाजी की धार पिछले कुछ समय से सुस्त दिखाई दे रही है और उनकी फिटनेस भी स्थिर नहीं रह पा रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान भी जसप्रीत बुमराह थके-थके दिखे है.बुमराह आमतौर पर मैच में 138-142 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं,लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने एक भी गेंद 140 से ऊपर की स्पीड से नहीं फेंकी है.