Breaking

पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Jhansi River Accident: झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी के पास श्राद्ध कर्म की रस्म के दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। मृतकों में पिता, उनका पुत्र, भतीजा, भांजा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नदी में एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में उतरते चले गए और गहरे पानी में डूब गए।

श्राद्ध कर्म के दौरान बिगड़ा संतुलन

परिवार के लोग सुखनई नदी के किनारे श्राद्ध कर्म की रस्म निभा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। एक व्यक्ति को नदी में डूबता देखकर परिवार के दूसरे लोग उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। देखते ही देखते एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग गहरे पानी की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

गोताखोरों ने पांचों को बाहर निकाला

गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सामने आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में गहरा दुख है।

ये भी पढ़ें: CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया’


Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

सोनिया गांधी का 12 साल पुराना वादा पूरा, किताब रिलीज होते ही गूगल पर 1550% बढ़ी सर्च

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब 12 साल पहले किया…

9 minutes ago

संभल में 24 कोसीय परिक्रमा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, 52 KM के रास्ते पर 450 पुलिसकर्मी तैनात

Sambhal : संभल में शुक्रवार को 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान भक्ति का माहौल देखने…

51 minutes ago

गुरुग्राम में जहरीली हवा से जंग लड़ रहीं पॉश सोसाइटियां, छतों पर लगाई एंटी-स्मॉग गन

Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में पिछले एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।…

2 hours ago

राजा भैया की श्रीराम कथा में शामिल होंगे पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थी, 10 बसों से कराएंगे तीर्थ दर्शन

Raja Bhaiya Shri Ram Katha: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज…

2 hours ago

दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा पर सपा सांसद SP सिंह का विवादित बयान, दोनों को बताया ‘ढोंग’

SP Singh Patel Statement: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. SP सिंह पटेल (शिवपाल सिंह…

4 hours ago