Monday, Nov 09

होम = Breaking = झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार 18 पहियों वाला ट्रक बेकाबू होकर कई लोगों पर चढ़ गया। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। प्रत्यक्ष जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने हादसे में सात लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की है।

मौके पर छह की मौत, अस्पताल में एक ने तोड़ा दम

एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। तीन बच्चों की मौत से घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल ट्रक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना हादसे की वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़े: भारत पर ट्रंप के टैरिफ की कीमत अमेरिकियों ने चुकाई, मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका