होम = Breaking = झारखंड में बिजली गिरने से 13 की मौत, UP में करंट से 3 की जान गई

झारखंड में बिजली गिरने से 13 की मौत, UP में करंट से 3 की जान गई

Jharkhand lightning strike: देश के कई राज्यों में मंगलवार को मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी। कहीं मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, तो कहीं आकाशीय बिजली ने कहर ढा दिया। झारखंड में वज्रपात की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई। लगातार खराब मौसम को देखते हुए कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तीन जिलों में वज्रपात का कहर, सबसे ज्यादा मौतें गिरिडीह में

मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। पुलिस के अनुसार, गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिलों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

गिरिडीह में सबसे ज्यादा कहर

गिरिडीह जिले में आकाशीय बिजली ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई। खोरिमाहुआ के उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके उपमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

दुमका और लातेहार में भी वज्रपात का कहर

झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।