Sudivya Kumar Death: झारखंड सरकार में मंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन हो गया। गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार के पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारी थी। उनके निधन पर JMM ने गहरा शोक जताया है।
हेमंत सोरेन के करीबी थे सुदिव्य कुमार
सुदिव्य कुमार सोनू पहली बार 2019 में गिरिडीह से विधायक चुने गए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले सुदिव्य कुमार ने JMM के भीतर कई मुश्किल दौर में अहम भूमिका निभाई। 2024 में कथित भूमि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के दौरान भी उन्होंने पार्टी के संकट को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।
JMM ने जताया गहरा शोक
JMM ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया। पार्टी ने कहा कि उनके जाने से पार्टी, सरकार और पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। JMM ने उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

