Jio Platforms Listing: रिलायंस की कहानी में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी की लिस्टिंग के मौके पर ईशा अंबानी ने रिलायंस के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके दादा धीरूभाई अंबानी ने कंपनी को आम लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया था।
रिलायंस के पहले पब्लिक इश्यू से जियो की लिस्टिंग तक का सफर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि उनके पिता मुकेश अंबानी ने 1977 में रिलायंस के पहले पब्लिक इश्यू पर काम किया था। उन्होंने बताया कि धीरूभाई अंबानी ने कंपनी को आम लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया था। उस समय रिलायंस ने 10 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर 2.82 करोड़ रुपये जुटाए थे।
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के मौके पर दिग्गज रहे मौजूद
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की शेयर बाजार में लिस्टिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी तथा एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान मौजूद रहे। तीनों ने लिस्टिंग के मौके पर आयोजित बेल रिंगिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। यह समारोह कंपनी के शेयरों की बाजार में शुरुआत का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: सेंसेक्स में 1000 और निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, आखिर क्यों धड़ाम हुआ बाजार?

