Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = चमोली में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर हुआ लापता, पायलट समेत 5 लोगों की तलाश जारी

चमोली में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर हुआ लापता, पायलट समेत 5 लोगों की तलाश जारी

Joshimath Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया। खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद हड़कंप मच गया। उसमें पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में टीमें जुटी हैं, लेकिन अब तक उसमें सवार किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है।

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान हुई

लापता हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान चंद्रकांत, अथर्व, राज श्री और दिनेश के तौर पर हुई है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 5 लोग सवार थे। फिलहाल सभी की तलाश की जा रही है, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया है।

मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को ही 30 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। पूर्वानुमान के मुताबिक, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओले पड़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई थी। इसके अलावा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान था।

ये भी पढ़े:15 हजार फीट पर मुश्किल में फंसा अमेरिकी नागरिक, IAF के चीता हेलीकॉप्टर ने बचाई जान