Monday, Sep 28

होम = Breaking = SIR विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी को जवाब, ‘बार-बार बोलने से झूठ सच नहीं होता’

SIR विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी को जवाब, ‘बार-बार बोलने से झूठ सच नहीं होता’

JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज है। इसी विवाद पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि किसी बात को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के बाद इंडिया गठबंधन हताश और निराश है।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर नड्डा का निशाना

जेपी नड्डा ने दावा किया कि 140 करोड़ नागरिकों की मेहनत से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और दुनिया में देश का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हताश हैं। नड्डा के मुताबिक, बिना किसी नीति या विजन के गठबंधन के नेता देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नई-नई चाल चल रहे हैं।

SIR विवाद पर विपक्षी नेताओं पर नड्डा का निशाना

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक ‘मनगढ़ंत कहानी’ के जरिए देश में माहौल बनाया गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस के आरोपों को खारिज किए जाने के बावजूद विपक्षी नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। नड्डा ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और कमजोर करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: सीपीएम कार्यालय में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, जेपी नड्डा ने कहा- यह सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति