होम = Breaking = जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Jr NTR Health Update: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए चिंता की खबर सामने आई है। अभिनेता के कंधे में चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें 6 से 8 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह कुछ समय तक काम से दूर रहेंगे।

टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

जूनियर एनटीआर की टीम ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। टीम ने कहा कि अभिनेता की रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय-समय पर उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

फैंस से कहा- घबराने की जरूरत नहीं

टीम ने फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा कि जूनियर एनटीआर की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।