Saturday, Nov 14

होम = Breaking = हरियाणा के कैथल में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार; 3 युवकों की मौत

हरियाणा के कैथल में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार; 3 युवकों की मौत

Kaithal Road Accident: हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गांव करोड़ा से कैथल जा रही कार पाई-सिसमोर रोड पर रजवाहे की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नवदीप (19), प्रदीप (27) और अजय (22) के रूप में हुई है। तीनों करोड़ा गांव के रहने वाले थे।

परिवार के सदस्य से मिलने जा रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक परिवार के एक सदस्य से मिलने कैथल जा रहे थे। इसी दौरान रजवाहे की पुलिया के पास मोड़ पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पुलिया से जा भिड़ी। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने मैसूरु में भारत के पहले 8K रेजोल्यूशन वाले LED डोम प्लेनेटेरियम का किया उद्घाटन