Kangana Ranaut News: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक बयान को लेकर नए विवाद में घिर गई हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को लेकर 'जेनरेशन गटर' और 'कॉकरोच' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कांग्रेस और एआईएमआईएम समेत विपक्षी दलों ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की है।
सोशल मीडिया पोस्ट पर कंगना की तीखी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के वीडियो और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें ये देखकर "उल्टी आने लगती है।" उन्होंने प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा की भी आलोचना की। एक अन्य पोस्ट में कंगना ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं पर भी टिप्पणी की, जिसके बाद उनका बयान नए विवाद का कारण बन गया।
महिलाओं पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
कंगना रनौत ने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाएं पश्चिमी सोच से प्रभावित हैं और नशा, शराब तथा माता-पिता की कमाई पर निर्भर रहने को अपनी आजादी बताकर गर्व करती हैं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "जब नीट पेपर लीक का मामला सामने आया या इतने छात्रों ने आत्महत्या की, तब इस महिला ने एक शब्द नहीं कहा।
विपक्ष का हमला, कंगना से माफी की मांग
कंगना रनौत की टिप्पणी पर कांग्रेस और एआईएमआईएम ने भी कड़ी आपत्ति जताई। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उनकी भाषा की निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। गौरतलब है कि छात्रों के आंदोलन को लेकर कंगना इससे पहले भी विवादित बयान दे चुकी हैं।

