Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = केरलम में बीजेपी मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने के मामले में पुलिस ने 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

केरलम में बीजेपी मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने के मामले में पुलिस ने 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

by | Nov 2, 2026 | Breaking, केरल

Kerala BJP Office Attack: केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश मुख्यालय 'मारारजी भवन' पर करीब एक महीने पहले रात के समय बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार और अरुण के रूप में हुई है, जो कांग्रेस की स्थानीय इकाइयों से जुड़े कार्यकर्ता हैं।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मारारजी भवन और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाया गया। वाहन की पहचान के बाद पुलिस ने सुजीत कुमार और अरुण को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य संभावित संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सितंबर में अमित शाह के काफिले दिखाए गए थे काले झंडे

आपको बता दें इससे पहले सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस के जिला समिति कार्यालय पर हमला हुआ, जिसके मामले में पुलिस ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इसी सियासी तनाव के बीच देर रात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मारारजी भवन पर बीयर की बोतलें फेंकी गईं।

ये भी पढ़ें: CJI के खिलाफ विवादित पोस्ट पर कांग्रेस की कार्रवाई, केरलम इकाई ने कर्मचारी को हटाया