होम = Breaking = यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान – ‘मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद को पैदा करता है’, पर मचा बवाल

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान – ‘मदरसा कहीं भी हो, आतंकवाद को पैदा करता है’, पर मचा बवाल

Keshav Prasad Maurya Madrasa Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा कि मदरसा चाहे बांग्लादेश, पाकिस्तान या भारत में कहीं भी हो, वह "अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करता है।" उनके इस बयान पर अब राजनीतिक विवाद बढ़ने की संभावना है।

मदरसा शिक्षा पर सरकार के फैसले की चर्चा

केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मदरसों में डिग्री कोर्स बंद करने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सरकार की योजना के तहत मदरसों में केवल 12वीं तक की पढ़ाई रखने और डिग्री कोर्स पूरी तरह समाप्त करने की तैयारी है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा सत्र में भी मुद्दा गरमाने के आसार

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मौर्य के बयान ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है। विपक्ष की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो रहा है, जो 6 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मदरसा शिक्षा समेत कई बड़े फैसले और मुद्दे चर्चा में रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: 30 आतंकियों की मौत पर लश्कर ऑपरेटिव का दावा, भारतीय एजेंटों का किया जिक्र

Tags :