Thursday, Sep 24

होम = News Top = कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- VIP के लिए प्रेस रिलीज, आम वोटरों के लिए खामोशी’

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- VIP के लिए प्रेस रिलीज, आम वोटरों के लिए खामोशी’

Kharge Attack on EC: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बिहार और पश्चिम बंगाल के बाद दिल्ली में भी एसआईआर की चर्चा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खरगे ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया। उन्होंने इसकी तुलना ‘फ्रैंकेंस्टीन मॉन्स्टर’ से भी की।

खरगे ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

खरगे ने कहा कि बिहार से शुरू हुई SIR प्रक्रिया अब दिल्ली तक पहुंच गई है और इसके तहत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मौजूदा विदेश मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई नेताओं के नाम इस प्रक्रिया में सामने आए हैं। खरगे ने SIR को ‘वोट चोरी’ और लोकतंत्र को खत्म करने का औजार बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल का हवाला देते हुए दावा किया कि अपील किए गए मामलों में 93 फीसदी लोगों के पक्ष में फैसला आया और 1,13,943 नाम फिर मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

'VIP और आम मतदाता में फर्क क्यों?'

खरगे ने चुनाव आयोग के ‘VIP/marked electors’ शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या अब मतदाताओं की भी कोई विशेष श्रेणी बनाई जा रही है। उन्होंने संविधान के ‘One Person, One Vote, One Value’ सिद्धांत का हवाला देते हुए सभी मतदाताओं के समान अधिकार की बात कही। खरगे ने दावा किया कि SIR के पहले तीन चरणों में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13.8 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हुए। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े आंकड़े के बावजूद आम मतदाताओं को लेकर आयोग की ओर से उतनी स्पष्टता क्यों नहीं दिखाई गई।

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का तंज, बोले- ‘जब मैं विधायक बना, वो बच्चे थे’