होम = Cover Story Featured = राज्यसभा में खरगे का हमला, CJP प्रदर्शन और संसद मार्च पर सरकार से मांगा जवाब

राज्यसभा में खरगे का हमला, CJP प्रदर्शन और संसद मार्च पर सरकार से मांगा जवाब

Mallikarjun Kharge in Rajyasabha: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा।

खड़गे ने सरकार को घेरा, CJP ने जताया आभार

खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। उनके इस बयान के बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का धन्यवाद किया। पार्टी ने लिखा, "संसद में युवाओं की आवाज़ उठाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का धन्यवाद!"

संसद के बाहर भी सरकार पर बरसे खड़गे

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो छात्र-युवा अपनी बात रखने के लिए दिल्ली आए हैं, उन पर बल प्रयोग करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो बेरोजगारी का समाधान कर पा रही है और न ही परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से करा पा रही है। खड़गे ने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार सरकार का ध्यान दिलाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि CJP के 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।