Wednesday, Aug 26

होम = News Big = किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS अनिल चौहान ने बताया सच

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS अनिल चौहान ने बताया सच

by | Aug 26, 2026 | News Big, देश

Kirana Hills: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा में भारत की कार्रवाई को लेकर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत ने सरगोधा में कई ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ भेजे थे। जनरल चौहान के मुताबिक, इनमें से कोई एक किराना हिल्स की पहाड़ियों से टकराया हो सकता है।

किराना हिल्स को निशाना बनाने से इनकार

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि उनसे कई बार पूछा गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किराना हिल्स पर हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि उस वक्त DG एयर (ऑपरेशंस) एयर मार्शल ए.के. भारती ने स्पष्ट किया था कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया था।

सरगोधा में स्थित है किराना हिल्स

किराना हिल्स पाकिस्तान के सरगोधा जिले में स्थित विशाल चट्टानी पहाड़ियों का इलाका है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘ब्लैक माउंटेन’ भी कहा जाता है। यह क्षेत्र रबवाह और सरगोधा शहर के बीच फैला हुआ है। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए सैन्य टकराव के दौरान चर्चा थी कि क्या भारत ने यहां मौजूद परमाणु सुविधा को निशाना बनाया था। अब पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान से इस मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।