होम = Others = बैतूल में सोफे के अंदर छिपा मिला 5 फीट लंबा कोबरा, फुफकार सुनकर परिवार के उड़े होश

बैतूल में सोफे के अंदर छिपा मिला 5 फीट लंबा कोबरा, फुफकार सुनकर परिवार के उड़े होश

by | Jul 30, 2026 | Others

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित बडोरा स्काई सिटी में गुरुवार सुबह महेश बोखारे के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब सोफे के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा मिला। परिवार सोफे पर बैठने जा रहा था, तभी फुफकार की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर पता चला कि सांप सोफे की फटी जगह के अंदर छिपा था।

सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

परिवार ने तुरंत सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सावधानी से कोबरा को पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

बारिश के बाद बढ़े सांप

बताया गया कि बुधवार रात हुई तेज बारिश से सांपों के बिलों में पानी भर गया। इसके चलते वे सुरक्षित जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने पकड़ा उग्र रूप, कई शहरों में कर्फ्यू; 3 की मौत