Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक और पालघर में सोमवार रात भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। नासिक में 2.8 और पालघर में 3.2 व 3.4 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। राहत की बात है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
उत्तरकाशी में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात है कि भूकंप से किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

