होम = Breaking = मुंबई: मलाड में जगन्नाथ रथ यात्रा रोकने पर बवाल, 2 घंटे के विरोध के बाद मिली अनुमति

मुंबई: मलाड में जगन्नाथ रथ यात्रा रोकने पर बवाल, 2 घंटे के विरोध के बाद मिली अनुमति

Mumbai Malad Jagannath Rath Yatra: मुंबई के उत्तर क्षेत्र के मलाड विधानसभा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पुलिस द्वारा यात्रा की अनुमति रद्द किए जाने की बात सामने आई। इस फैसले से नाराज सैकड़ों श्रद्धालु सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

आयोजकों के अनुसार, करीब 9 किलोमीटर लंबी यह रथ यात्रा मालवणी स्थित गांवदेवी मंदिर तक जानी थी। उनका दावा है कि मुंबई पुलिस ने 11 जुलाई को यात्रा के रूट और आयोजन की लिखित अनुमति दे दी थी, लेकिन यात्रा शुरू होने के समय सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति रद्द करने की बात कही गई। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रथ रोककर प्रदर्शन किया।

दो घंटे की बातचीत के बाद मिली मंजूरी

स्थिति को गंभीर होते देख डीसीपी और एडिशनल सीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और आयोजकों के बीच करीब दो घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रशासन ने रथ यात्रा को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी। इसके बाद यात्रा को मालवणी नंबर-1 से नंबर-5 की ओर रवाना किया गया।

बीजेपी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के मुंबई सचिव विनोद शेलार ने पुलिस प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब 11 जुलाई को यात्रा की अनुमति दी जा चुकी थी, तब ऐन वक्त पर उसे रोकने का प्रयास किया गया। शेलार ने आरोप लगाया कि हिंदू त्योहारों और धार्मिक यात्राओं में इस तरह की बाधाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ये भी पढ़े: PM मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, जींद और सोनीपत के बीच चलेगी