होम = Breaking = कांवड़ यात्रा में बवाल! मेरठ में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

कांवड़ यात्रा में बवाल! मेरठ में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

Kanwariya Clash: मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो कांवड़िया समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। NH-58 पर बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।

बाइक की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, नोएडा निवासी सोनू अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। मेरठ के दौराला में NH-58 पर उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक कांवड़िए की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से बचाने के लिए सोनू और गुड्डू को अपनी जीप में बैठा लिया।

जीप से खींचकर की पिटाई

इसी दौरान पैदल आ रहे अन्य कांवड़ियों को जब पता चला कि बाइक टक्कर वाले युवक पुलिस जीप में हैं, तो भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि भीड़ ने जीप से एक युवक को बाहर खींचकर थप्पड़, लात और डंडों से पीटा, जबकि दूसरे युवक के साथ जीप के अंदर मारपीट की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट नहीं हुई और न ही कोई पुलिसकर्मी घायल हुआ। दोनों पक्षों के कांवड़ियों का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।