होम = Breaking = मेरठ: पति को सांप से डंसवाकर हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी, नींद की गोलियां देने वाला आरोपी पकड़ा गया

मेरठ: पति को सांप से डंसवाकर हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी, नींद की गोलियां देने वाला आरोपी पकड़ा गया

Meerut Snake Bite Murder Case: मेरठ के भंडोरा गांव निवासी प्राइवेट स्कूल संचालक अतुल सिंह (32) की सांप से डंसवाकर हत्या के मामले में पुलिस ने रोहित कुमार (37) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रोहित ने मुख्य आरोपी दामिनी के प्रेमी तुषार को हत्या में इस्तेमाल नींद की गोलियां उपलब्ध कराई थीं। पुलिस के मुताबिक, दामिनी ने अतुल को दूध में गोलियां मिलाकर पिलाईं और फिर साजिश के तहत जहरीले सांप से डंसवा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

तुषार के घर किराए पर रहता था रोहित

पुलिस जांच में भूमिका सामने आने के बाद हस्तिनापुर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। झोलाछाप डॉक्टर रह चुका रोहित पहले क्लीनिक चलाता था और फिलहाल फास्ट फूड सेंटर संचालित करता है। वह तुषार के घर किराए पर रहता था, इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई।

अतुल पिछले चार साल से पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल चला रहे थे। वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे और मौत सांप के काटने से हुई थी। पुलिस ने मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई हैं। जांच जारी है।

ये भी पढ़े: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान, कहा- सरकार ने मान लीं हमारी तीनों मांगें