होम = News Latest = मॉनसून का बड़ा अटैक! अगले 5 दिन दिल्ली से बिहार तक झमाझम बारिश, जानिए आज कहां-कहां है बारिश

मॉनसून का बड़ा अटैक! अगले 5 दिन दिल्ली से बिहार तक झमाझम बारिश, जानिए आज कहां-कहां है बारिश

by | Jul 22, 2026 | News Latest, Others, देश

Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अगले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। IMD ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

दिल्ली से राजस्थान तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार 23 जुलाई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 27 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में भी पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले 3 से 4 दिनों तक प्रायद्वीपीय, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत में भी अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने के आसार हैं।

जानिए आज किस राज्य में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22-23 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश में 23 से 27 जुलाई के बीच तथा उत्तराखंड में 22 से 27 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 27 जुलाई तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 26-27 जुलाई को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 22 से 25 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 26-27 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।