होम = Breaking = रूस में बड़ा विस्फोट, मॉस्को में बम धमाके के बाद अफरा-तफरी; अब तक 3 लोगों की मौत व 21 घायल

रूस में बड़ा विस्फोट, मॉस्को में बम धमाके के बाद अफरा-तफरी; अब तक 3 लोगों की मौत व 21 घायल

Moscow Blast: मॉस्को की शाम अचानक धमाके की आवाज से दहल उठी। रूस की राजधानी में एक रेस्टोरेंट के पास हुए विस्फोट ने अफरा-तफरी मचा दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, धमाका एक प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला अपने साथ घर में बनाया हुआ बम लेकर पहुंची थी, जो विस्फोट के बाद उसकी मौत का कारण बना।

रेस्टोरेंट में घुसने से पहले फटा IED

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने बताया कि एक अज्ञात महिला कुद्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में घुसने की कोशिश कर रही थी। सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक लिया, इसी दौरान उसके पास मौजूद IED में धमाका हो गया। विस्फोट में महिला, उसे रोकने वाले सिक्योरिटी गार्ड और एक ग्राहक की मौत हो गई।

धमाके की वजह को लेकर बदली शुरुआती रिपोर्ट

रूसी अधिकारियों ने अब तक महिला की पहचान और धमाके के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट जानबूझकर किया गया था या यह किसी हादसे का नतीजा था। शुरुआती रिपोर्टों में इसे गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन बाद में नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने इसे IED विस्फोट बताया।