होम = Cover Story Latest = मोस्ट वॉन्टेड माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का था इनाम

मोस्ट वॉन्टेड माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का था इनाम

Maoist Misir Besra Arrested: झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी और शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को धनबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसे माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता बताया है।

जनवरी में भी मिली थी बड़ी सफलता

इससे पहले जनवरी 2026 में झारखंड के सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर अनल दा उर्फ तूफान को मार गिराया था। कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुल आठ माओवादी ढेर हुए थे। अनल दा, जिसका असली नाम पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश था, CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और संगठन का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। घने सारंडा जंगलों में छिपे माओवादियों के खिलाफ यह अभियान सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना गया था।

माओवाद के खिलाफ अभियान जारी

अनल दा के साथ हुई मुठभेड़ में कुल आठ माओवादी मारे गए थे। पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों ने कई बड़े अभियानों के जरिए अनेक शीर्ष माओवादियों को ढेर किया है और संगठन की गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसने की कोशिश की है। सरकार भी माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास और पुनर्वास योजनाओं के माध्यम से लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में माओवादी गतिविधियां अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।