Saturday, Sep 12

होम = Breaking = लाठी-डंडे लेकर शराब दुकान पहुंचीं महिलाएं, सड़क पर फेंकी पेटियां-बोतलें…जमकर किया हंगामा

लाठी-डंडे लेकर शराब दुकान पहुंचीं महिलाएं, सड़क पर फेंकी पेटियां-बोतलें…जमकर किया हंगामा

MP:मध्य प्रदेश के सागर जिले के कुड़ारी गांव में शराब बिक्री के विरोध में करीब 50 महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शराब दुकान पहुंचीं। महिलाओं ने दुकान के बाहर रखी शराब की पेटियां सड़क पर फेंक दीं, जिससे कई बोतलें टूट गईं और कुछ देर अफरा-तफरी रही।

घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। महिलाओं ने शराब की बिक्री के खिलाफ नारेबाजी और विरोध करते हुए दुकान के बाहर रखी पेटियों को सड़क पर निकालना शुरू कर दिया। कुछ पुरुष भी इस दौरान महिलाओं को निर्देश देते नजर आए। कुड़ारी की यह शराब दुकान आरएसएस रिटेल कंपनी द्वारा संचालित बताई गई है। इलाके में शराब बिक्री को लेकर पहले भी विरोध हो चुका है।

पुलिस ने संभाला मामला

घटना के दौरान दुकान के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। महिलाओं के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान के पास लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि सड़क पर शराब की बोतलें बिखरी नजर आती हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि महिलाओं के प्रदर्शन और तोड़फोड़ के पीछे क्या वजह थी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़े: MP में जहरीली शराब केस का मुख्य आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली