Thursday, Sep 24

होम = Cover Story Big = मुंबई में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; तीन की मौत, एक गंभीर

मुंबई में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW; तीन की मौत, एक गंभीर

Mumbai BMW Bridge Accident: मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लारा कॉलेज के सामने हुआ।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते कार हादसे का शिकार होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के CMO के अनुसार, इनमें से तीन लोगों को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज जारी है।

20 साल का युवक गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ की मौत की पुष्टि हुई है। तीसरे मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं करीब 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है और नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मुंबई कोस्टल रोड करीब 10.58 किलोमीटर लंबा मार्ग है, जो दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags :