होम = News Latest = मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 251 किमी/घंटा की रफ्तार से BMW हादसा, दो की मौत

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 251 किमी/घंटा की रफ्तार से BMW हादसा, दो की मौत

Mumbai Accident: बदलापुर के पास बन रहे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार से आ रही BMW डिवाइडर से टकराकर गाडी पलट गई। इस हादसे मे जन्मदिन मना रहे दो युवाओ की मौत हो गई। गाड़ी चला रहा उनका दोस्त घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी की गाडी पूरी तरह  पिचक गई और इंजन दूर जाकर गिरा ।

ऐसे हुआ हादसा

 जॅाच के दौरान पता चला की कुछ पल पहले BMW को 251 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलाया गया था । जांचकर्ताओं को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और शायद स्टंट करने की वजह से यह हादसा हुआ होगा ।मृतकों का शरीर बुरी तरह लहुलुहान हो गया था, दूसरी युवती गाडी से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरी, बाद मे चोटो की वजह से उसकी मौत हो गई । 

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के तौर पर हुई है। योगेश नेगी बदलापुर (पश्चिम) का रहने वाला था और अपना जन्मदिन मना रहा था। वहीं रेबेका जैकब बांद्रा में रहती थी। वह योगेश की दोस्त थी। BMW के मालिक बदलापुर निवासी अंगद हैं। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हैं और कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

चश्मदीदों ने बयां किया मंज़र

शिंदे ने कहा कि BMW को हुए भारी नुकसान, गाड़ी के पुर्ज़ों के दूर-दूर तक बिखरे होने और पीड़ितों की हालत को देखकर लगता है कि दुर्घटना के समय BMW बहुत तेज रफ्तार मे थी ।  फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल के भयावह दृश्य का वर्णन करते हुए बताया कि हादसा इतना भीषण था कि उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। लोगों ने बताया कि कार दो बार उनके पास से तेजी से निकली और तीसरी बार जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि दोनों को गंभीर चोटें आई थीं।

ये भी पढ़े:NEET Re-Exam से पहले तमिलनाडु में तीन छात्रों की मौत, परीक्षा के दबाव पर फिर उठे सवाल